(Buty) ब्यूटी - फेश वॉश और फेस मसाज का सही तरीका....
(Buty) ब्यूटी - फेश वॉश और फेस मसाज का सही तरीका....
फेस मसाज और फेश वॉश दोनों का ही एक सही तरीका होता है। गलत तरह से करने पर त्वचा (Skin) ढीली और सिकुड़ सकती है। फेश वाॅश और फेश मसाज किस तरह से करना है इसकेे सही तरीकेे Step by Step समझाए गये हैं।
आइये जानते हैं सही तरीका..........
फेस मसाज को करने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होती है। अतः आपके पास पर्याप्त समय है तो आप अच्छी मसाज कर पायेंगे जल्दबाजी में की गई मालिश बेहतर परिणाम नहीं देतीं। इस लिए हर एक स्टेप को सही समय देना जरूरी होता है, ताकि चेहरे की कसावट, और चमक को बरकरार रखा जा सके। तैलीय त्वचा वाले आइली मसाज न करें।
Step - 1
फेस आॅयल की एक - दो बूंदें हथेलियों पर फैला कर चेहरे पर लगाएं। आॅयल त्वचा को कंडीशन करते हैं। ये फाइन लाइंस और झुर्रियों को भी हल्का करने में मददगार होते हैं।
Step - 2
चेहरे के कानों के आसपास मालिश करें। उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें जहाँ की त्वचा ढीली हो। गोलाकार स्ट्रोक्स में मसाज करें और त्वचा को उठाते हुए ऊपर ले जाएं। मसाज को एक मिनट तक जारी रखें।
Step - 3
अब गालों की मालिश करें। नाक के पास से उंगलियों को लाते हुए गालों के ऊपरी भाग की मसाज करें। मालिश के वक्त हल्का - हल्का दबाव बनाएं। चेहरे के किनारों पर भी चारों ओर अच्छी तरह से मालिश करें। इसे भी एक मिनट तक जारी रखें।
Step - 4
इसके बाद आंख के आसपास की जगह की मालिश करें। उंगलियों को भौंह पर रखें, फिर उन्हें आंखों के बाहरी कोनों के चारों ओर घुमाएं। धीरे-धीरे आंखो के नीचे ले जाते हुए मसाज करें। इस प्रक्रिया को एक मिनट के लिए दोहराएं। ध्यान रखें, आंखों के ठीक नीचे नहीं करना है।
Step - 5
आंखों के बाद माथे की मालिश करें। यदि माथे पर रेखाएं है, जिन्हें हल्का करना चाहते है तो रेखाओं की उल्टी दिशा में मालिश करें। गोलाकार स्ट्रोक्स में पूरे माथे की मालिश करें
Step - 6
आखिर में चेहरे के प्रत्येक भाग पर धीरे-धीरे मालिश करें। अच्छे परिणाम के लिए रोज या दो - तीन दिन के अंतर में कर सकते हैं।
फेशियल आॅयल कैसे दूर करें
मालिश के बाद लोगों को स्नान करना चाहिए या नहीं, इस बारे में कई सारे मतभेद हैं।
# सबसे अच्छा तरीका है कि चेहरे पर रात भर के लिए तेल को रहने दें, ताकि त्वचा सोख सके।
# मालिश के तुरंत बाद चेहरे को न धोएं। चिपचिपाहट दूर करने के लिए तौलिए को गुनगुने पानी में भिगो कर हल्के हाथों से पोछ लें।
# बहुत लोगों को तेल की चिपचिपाहट पसंद नहीं आती। ऐसे में वे गुनगुने पानी से स्नान कर सकते हैं।
फेश वॉश
फेश वॉश स्किन केयर (Skin Care), रूटीन का एक अहम हिस्सा है। कितनी देर तक फेश वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। आईए जानते हैं.......
1. हाथों को हल्का सा गीला करें और थोड़ा सा फेश वॉश लें। फिर दोनों हाथों में फैला कर चेहरे पर लगाएं। उंगलियों के पोरों को गालों और माथे पर घुमाते हुए चेहरा साफ करें।
2. नाक और उसके आसपास की जगह पर हल्के हाथ से मलें उसके बाद होठ के ऊपरी हिस्से और ठोड़ी पर मलें।
3. कोई भी फेश वॉश 20-30 सेकेंड से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। कई बार ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने से त्वचा लाल हो सकती है। दिन में दो बार जरूर धोएं।
1. हाथों को हल्का सा गीला करें और थोड़ा सा फेश वॉश लें। फिर दोनों हाथों में फैला कर चेहरे पर लगाएं। उंगलियों के पोरों को गालों और माथे पर घुमाते हुए चेहरा साफ करें।
2. नाक और उसके आसपास की जगह पर हल्के हाथ से मलें उसके बाद होठ के ऊपरी हिस्से और ठोड़ी पर मलें।
3. कोई भी फेश वॉश 20-30 सेकेंड से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। कई बार ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने से त्वचा लाल हो सकती है। दिन में दो बार जरूर धोएं।


Play Slots at The Best Casinos in Europe 2021 | FilmfileEurope
ReplyDeleteSlots can 롤 토토사이트 샤오미 be found on the market for many reasons, 먹튀사이트 such 토토사이트 검증 샤오미 as a high-quality gaming product. Although there are no online 파워 사다리 casinos to play 일문공 막힘 this